विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटियाला में अज्ञात कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में व्यक्ति की मौत

Published: Mon, 05 Oct 2026 04:39 PM (IST)

पटियाला में एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। पुलिस ...और पढ़ें

पटियाला में अज्ञात कार ने बाइक को मारी टक्कर। सांकेतिक फोटो

पटियाला में अज्ञात कार ने बाइक को मारी टक्कर। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. पटियाला में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत।

  2. मोटरसाइकिल सवार दोस्त शुभम गंभीर रूप से घायल।

  3. अज्ञात कार चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, पटियाला। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतक की बेटी की शिकायत के आधार पर की है।

पुलिस को दी शिकायत में मनीषा निवासी पुराना बिशन नगर, पटियाला, हाल निवासी मकान नंबर 286, एसएसटी नगर, पटियाला ने बताया कि चार अक्टूबर को करीब सुबह 11:30 बजे उसे जानकारी मिली कि उसके पिता सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ राजिंदरा अस्पताल, पटियाला पहुंची।

अस्पताल पहुंचने पर उसे पता चला कि उसके पिता अपने दोस्त शुभम के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात कार चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि शिकायतकर्ता के पिता की मौत हो गई,

जबकि उनके साथ मोटरसाइकिल पर सवार शुभम भी घायल हो गया और उसका उपचार चल रहा है।
शिकायत के अनुसार हादसे के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन मृतक को बचाया नहीं जा सका।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और आरोपित वाहन की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल तथा उपलब्ध अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।