सुखबीर बादल के इशारे पर चली गोली : हैरीमान
कांग्रेस के सनौर हलके के इंचार्ज ह¨रदरपाल ¨सह हैरी मान ने बहबल कलां गोलीकांड के लिए शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर ¨सह बादल को जिम्मेदार ठहराया है। ये विचार उन्होंने बलबेड़ा में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान व्यक्त किए।
जेएनएन, डकाला पटियाला
कांग्रेस के सनौर हलके के इंचार्ज ह¨रदरपाल ¨सह हैरी मान ने बहबल कलां गोलीकांड के लिए शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर ¨सह बादल को जिम्मेदार ठहराया है। ये विचार उन्होंने बलबेड़ा में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि गोली कांड से एक दिन पहले जब वह सूचना कमिश्नर पंजाब के पद पर तैनात थे, तो तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सुखबीर ¨सह बादल ने उनको अपने के पास बुलाया था। इस मुलाकात के दौरान बादल ने उनको जोर देकर कहा कि धरनाकारियों का नेतृत्व कर रहे संत रणजीत ¨सह ढंडरियां वालों के साथ आपकी नजदीकी है, इसलिए संत ढडरिया वाले के साथ बात करके आज ही धरना खत्म करवाओ। बादल के कहने पर मैने तुरंत संत रणजीत ¨सह को फोन लगाया और उनकी बादल के साथ बात करवाई। परंतु संत रणजीत ¨सह ने यह कह कर धरना उठाने से इंकार कर दिया था कि मामला श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का है। जब तक सरकार आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती, वह पीछे नहीं हट सकते। बादल ने उन्हें कहा था कि कोई बात नहीं, सरकार के पास धरना खत्म करवाने के और भी तरीके होते हैं। उससे अगली सुबह बहबल कलां का गोली कांड घट गया। घटना से यह संभावना बनती है कि गोली चलाने का आदेश सुखबीर ¨सह बादल ने ही दिया था, क्योंकि डिप्टी सीएम होने के कारण पूरा प्रशासन उनके अधीन था। हैरी मान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जानबूझ कर जांच आयोग और मीडिया को अपने आसपास केंद्रित कर रहे हैं। भविष्य में सरकार की तरफ से बनाई जाने वाली किसी भी विशेष जांच टीम को गोली कांड में सुखबीर ¨सह बादल के रोल की गहराई के साथ जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा भले ही जस्टिस रणजीत ¨सह आयोग ने उनके बयान नहीं लिए थे, परंतु यदि भविष्य में बनने वाला कोई भी जांच आयोग या सीट को अपने ब्यान कलमबद्ध करने के लिए बुलाएगी तो वह गवाही देने को तैयार हैं।