ऊना से गैस सिलेंडर लेकर आए ट्रक ड्राइवर की हत्या
हिमाचल प्रदेश के ऊना से राजपुरा में गैस सिलेंडर की सप्लाई लेकर आए ट्रक ड्राइवर की अज्ञात लोगों ने हत्या कर शव को फैक्ट्री एरिया में फेंक दिया था। थाना त्रिपड़ी पुलिस ने फैक्ट्री एरिया से शव बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान सुख¨वदर ¨सह (35) निवासी गांव पूना थाना ऊना, जिला ऊना हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई।
जागरण संवाददाता, पटियाला
हिमाचल प्रदेश के ऊना से राजपुरा में गैस सिलेंडर की सप्लाई लेकर आए ट्रक ड्राइवर की अज्ञात लोगों ने हत्या कर शव को फैक्ट्री एरिया में फेंक दिया था। थाना त्रिपड़ी पुलिस ने फैक्ट्री एरिया से शव बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान सुख¨वदर ¨सह (35) निवासी गांव पूना थाना ऊना, जिला ऊना हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। सुख¨वदर ¨सह के कपड़ों व चप्पल और घटनास्थल से बरामद मोबाइल से उसके भाई सुखजीत ¨सह ने पहचाना। शव की पहचान करवाने के बाद थाना त्रिपड़ी पुलिस ने रविवार को उसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद सुखजीत ¨सह के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। थाना इंचार्ज राजेश मल्होत्रा ने कहा कि फिलहाल हत्या के कारण पता नहीं चल पाए हैं। ये हत्या निजी रंजिश को लेकर की गई है। सुख¨वदर ¨सह से किसी भी तरह की लूट नहीं हुई है। मामले की पड़ताल शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपित गिरफ्तार कर लेंगे।
यह है मामला
सुखजीत ¨सह ने बताया कि उसका भाई सुख¨वदर ¨सह ऊना में गैस कंपनी में कई सालों से ट्रक चलाता है। परिवार में दो बेटियां हैं। सुख¨वदर ¨सह दो अक्टूबर को ऊना से गैस सिलेंडर लेकर राजपुरा के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल पाया। सुखजीत ¨सह भी किसी काम से अन्य जगह पर गया हुआ था, जो तुरंत घर पहुंचा। इसके बाद परिवार के अन्य लोगों के साथ राजपुरा स्थित फैक्ट्री में आया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में पता चला कि उसका शव फैक्ट्री एरिया में एक खाली प्लाट से गली हुई हालत में मिला है। सुख¨वदर का मोबाइल पुलिस को बरामद हुआ था, इसके जरिये परिवार से संपर्क हुआ था। परिवार वालों ने मौके पर पहुंच चप्पल, मोबाइल और कपड़ों से सुख¨वदर ¨सह की पहचान की थी।
ऊना से अकेले निकले सुख¨वदर की जगह अन्य व्यक्ति ने राजपरा में उतारा माल
परिवार के लोग जब सुख¨वदर ¨सह की तलाश करते हुए राजपुरा स्थित फैक्ट्री में पहुंचे तो वहां के स्टाफ ने बताया कि सुख¨वदर ¨सह के बजाय कोई अन्य मुलाजिम ट्रक लेकर आया था। वहीं, ऊना से सुख¨वदर अकेले ही ट्रक लेकर निकला था तो यह मुलाजिम रास्ते में कैसे मिला। मुलाजिम को बताकर ही सुख¨वदर अलग हुआ होगा और उसका कत्ल कर दिया गया। पुलिस मुलाजिम को हिरासत में लेने की तैयारी में है।