दहेज प्रताड़ना मामले में 6 खिलाफ केस
दहेज प्रताड़ना के मामले में महिला थाना पुलिस ने पति समेत 6 व्यक्तियों खिलाफ केस दर्ज किया है।
जागरण संवाददाता, पटियाला
दहेज प्रताड़ना के मामले में महिला थाना पुलिस ने पति समेत 6 व्यक्तियों खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में र¨वदर कौर निवासी गो¨बद नगर राजपुरा ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2012 में रत्न नगर निवासी नरेश के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल परिवार ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। र¨वदर ने ससुराल परिवार पर आरोप लगाया लगाया कि उन्होंने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी थी। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस के पास की और पुलिस ने जांच करने के बाद पति नरेश कुमार, ससुर सुरजीत ¨सह, सास राज दुलारी निवासी रत्न नगर, सुनीता सैणी निवासी जै जवान कॉलोनी, सुषमा निवासी नौगावां, रेनू सैणी निवासी कुरूक्षेत्र खिलाफ मामला दर्ज किया है।