2 किलो 250 ग्राम अफीम सहित दो काबू
ाजपुरा/पटियाला : रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज र¨वद्र किशन ने प्लेटफार्म पर रूटीन चे¨कग करके 2 किलो 250 ग्राम अफीम के साथ एक व्यक्ति और एक महिला को गिरफ्तार किया है।
संस, राजपुरा/पटियाला : रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज र¨वद्र किशन ने प्लेटफार्म पर रूटीन चे¨कग करके 2 किलो 250 ग्राम अफीम के साथ एक व्यक्ति और एक महिला को गिरफ्तार किया है। र¨वद्र किशन पुलिस टीम के साथ रेलवे स्टेशन पर रूटीन चै¨कग कर रहे थे। पुलिस ने शक के आधार पर स्टेशन पर बैठे राम विजय साहनी निवासी बिहार और उसकी बहन सुमित्रा देवी वासी हरी नगर, बिहार की चें¨कग की तो दोनों के पास से 2 किलो 250 ग्राम अफीम मिली। पूछताछ में इन दोनों ने बताया कि वह रिश्ते में भाई बहन हैं तथा दोनों यह अफीम की खेप नेपाल से लेकर आए थे और परचून में यह सारे पंजाब में बेचनी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।