वार्ड नंबर 16 में कांग्रेस शक्ति प्रोजेक्ट के पदाधिकारियों ने करवाई विशाल सभा
राजपुरा के वार्ड नंबर 16 में पंजाब कांग्रेस शक्ति प्रोजेक्ट के तहत विशाल सभा का आयोजन किया गया। ये कार्यक्रम हलका राजपुरा शक्ति प्रोजेक्ट राजपुरा प्रधान अमनदीप ¨सह नागी की अध्यक्षता में किया गया।
फोटो 45
संस, राजपुरा पटियाला
राजपुरा के वार्ड नंबर 16 में पंजाब कांग्रेस शक्ति प्रोजेक्ट के तहत विशाल सभा का आयोजन किया गया। ये कार्यक्रम हलका राजपुरा शक्ति प्रोजेक्ट राजपुरा प्रधान अमनदीप ¨सह नागी की अध्यक्षता में किया गया। इसमें प्रधान नागी ने कहा कि पार्टी हाईकमान की ओर से पंजाब शक्ति प्रोजेक्ट के प्रधान निर्भय ¨सह मिल्टी को यह जो जिम्मेदारी दी गई है। आज इस सभा का आयोजन वार्ड 16 की पार्षद रुबी टनी के निवास स्थान पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं के हाथ को शक्ति देने वाले हैं दरअसल अपने जमीनी कार्यकर्ताओं को पार्टी की गतिविधियों से सीधा जोड़ने के लिए कांग्रेस ने, प्रोजेक्ट शक्ति शुरू किया है। इसके जरिये पार्टी कार्यकर्ता एक खास नंबर पर अपने वोटर कार्ड का नंबर मैसेज करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। शक्ति प्रोजेक्ट के साथ जुड़ने से वह एक आम कार्यकर्ता नहीं, बल्कि सीधे राहुल गांधी से जुड़ सकेगा। कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए पार्टी की ये रणनीति पार्टी के लिए कारगर साबित होगी। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल टनी, पार्षद रुबी टनी, अमित मदान, अंकुर छाबड़ा, वरुण कुमार, अमित आर्या, यश कुमार, द¨वदर ¨सह, प्रिंस गाबा, मीनाक्षी, रेणु बाला, अंजली, अनु, साक्षी, सुनीता ज्योति सहित अन्य मौजूद रहे।