राफेल पर देश के आत्मसमान को ठेस पहुंचाने पर माफी मांगे कांग्रेस : नागपाल
भाजपा जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नागपाल ने राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए इसे सेना व देशवासियों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि राफेल पर कांग्रेस अध्यक्ष व नेताओं की ओर से देशभर में अफवाह फैलाकर झूठ बोलने और लोगों को गुमराह करने पर देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
संस, राजपुरा पटियाला
भाजपा जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नागपाल ने राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए इसे सेना व देशवासियों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि राफेल पर कांग्रेस अध्यक्ष व नेताओं की ओर से देशभर में अफवाह फैलाकर झूठ बोलने और लोगों को गुमराह करने पर देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। ये बात नरेन्द्र नागपाल ने भाजपा दफ्तर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए देश का आत्म समान सर्वोपरि है इसके लिए राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट में सारी स्थिति से अवगत करवाया गया था। मगर इसके ठीक उलट कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष व नेताओं ने खोखले दावों और झूठी बातों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश के समान की साख को गिराने का प्रयास किया। मगर सुप्रीम कोर्ट ने राफेल डील पर कोर्ट में दाखिल सभी याचिकाओं को खारिज करते हुए इस डील को पूरी तरह से पारदर्शी और देश के हित में बताया जिसके चलते कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश हो गया है। नागपाल ने बताया कि लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस के झुठ को जनता के सामने लाकर घर-घर तक संदेश पहुंचाया जाएगा कि कांग्रेस ने विकास की नहीं बल्कि झूठ की राजनीति की है। इस अवसर पर भाजपा नेता तरूण खुराना, राजकुमार राये, संजय बगा, ¨रकू चौधरी, उमेश पांडे, अभिषेक चौहान, अश्वनी कुमार, सुशील कुमार सहित कई अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।