Move to Jagran APP

विवाहिता का कत्ल कर संस्कार किया, ससुरालियों पर केस

थाना शंभू के तहत आते गांव गारदी में एक 35 साल की विवाहिता का कत्ल करने के बाद उसके शव का चुपचाप संस्कार कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 May 2019 08:36 PM (IST)Updated: Sun, 12 May 2019 08:36 PM (IST)
विवाहिता का कत्ल कर संस्कार किया, ससुरालियों पर केस
विवाहिता का कत्ल कर संस्कार किया, ससुरालियों पर केस

जागरण संवाददाता,राजपुरा पटियाला

loksabha election banner

थाना शंभू के तहत आते गांव गारदी में एक 35 साल की विवाहिता का कत्ल करने के बाद उसके शव का चुपचाप संस्कार कर दिया। घटना छह मई 2019 की है, जिसके बारे में लड़की के माता-पिता को किसी रिश्तेदार ने फोन पर सूचना दी। जब तक लड़की का परिवार शमशानघाट पहुंचा, तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। राख में पड़ी बेटी की अस्थियों के अलावा परिवार वालों को कुछ हासिल नहीं हुआ, जिसके बाद इन लोगों ने पुलिस को शिकायत कर दी। करनाल के गांव पधाना निवासी महिदर सिंह ने यह शिकायत करनाल पुलिस को थी, जहां से जीरो एफआईआर काटने के बाद शंभू थाना पुलिस को फारवर्ड की गई है। यहां शंभू पुलिस ने महिदर सिंह के बयानों के अनुसार उसकी बेटी का कत्ल करने के आरोपित ने बेटी के पति सोनू, सास कमलेश व ननद रीतू के खिलाफ धारा 302,34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ये है मामला

घटना के अनुसार महिदर सिंह की बेटी रीटा की शादी 15 साल पहले सोनू के साथ हुई थी। शादी के बाद से रीटा को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते रहते थे, इस मामले में कई बार पारिवारिक व पंचायती तौर पर समझौता भी हुआ। घटना के कुछ पहले भी रीटा के साथ मारपीट हुई थी, जिसने फोन पर अपने मायके वालों को जान का खतरा होने की बात कही। छह मई को आरोपितों ने बेटी रीटा का कत्ल करने के बाद उसका चुपचाप संस्कार भी कर दिया, बेटी के मौत के बारे में मायके वालों को जानकारी भी नहीं दी। किसी रिश्तेदार ने महिदर सिंह को फोन करके बताया कि उसकी बेटी की मौत के बाद संस्कार किया जा रहा है। जब कर महिदर सिंह शमशानघाट पहुंचता, सभी लोग जा चुके थे और चिता में सिर्फ राख बची थी। यहां से महिदर सिंह करनाल पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई। करनाल पुलिस ने चार दिन के बाद इस मामले में केस दर्ज करने के बाद शंभू पुलिस को एफआईआर कापी भेजी।

कोट्स

करनाल से जीरो एफआइआर काटकर शंभू पुलिस को भेजी गई है। अब यहां से नए सिरे से पड़ताल करेंगे। करनाल में भी शिकायत के कुछ दिन बाद मामला दर्ज हुआ है।

विजय कुमार, इंचार्ज थाना शंभू

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.