विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटियाला में खेत विवाद को लेकर महिला से मारपीट, कपड़े फाड़ने और अश्लील हरकत का आरोप, तीन पर केस दर्ज

Published: Thu, 30 Jul 2026 02:04 PM (IST)

पटियाला के समाना सदर थाना क्षेत्र में खेत विवाद को लेकर एक महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पटियाला में खेत विवाद को लेकर महिला से मारपीट हुई।

  2. महिला के कपड़े फाड़कर अश्लील हरकत करने का आरोप लगा।

  3. तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, पटियाला। समाना सदर थाना क्षेत्र के गांव चौंहठ में खेत के विवाद को लेकर महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट तथा महिला के कपड़े फाड़कर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में गांव चौंहठ निवासी नविता रानी ने बताया कि 27 जुलाई की शाम करीब 5:45 बजे आरोपित छबेग सिंह, जगजीत सिंह और गुरभेज सिंह निवासी गांव चौंहठ पेड़ काट रहे थे।

जब उसने इसका विरोध किया तो तीनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसकी जेठानी जसप्रीत कौर बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोप है कि गुरभेज सिंह ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर आरोपितों ने दोनों महिलाओं और परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकियां भी दीं।

शिकायत के आधार पर समाना सदर थाना पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।