गांव मैण के नजदीक ई रिक्शा चोरी
थाना पसियाणा इलाके में आते गांव मैण के नजदीक एक व्यक्ति की ई-रिक्शा अज्ञात लोगों ने चोरी कर ली।
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 04:32 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 04:32 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पटियाला : थाना पसियाणा इलाके में आते गांव मैण के नजदीक एक व्यक्ति की ई-रिक्शा अज्ञात लोगों ने चोरी कर ली। घटना 14 जनवरी की है, जब सदानंद मंडल रिक्शा लेकर गांव की तरफ जा रहा था। मामले में पुलिस ने सदानंद मंडल निवासी कृष्णपुर, सिपोह, बिहार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सदानंद के अनुसार वह भरत नगर कालोनी में किराये के मकान में रहता है और ई रिक्शा चलाकर अपना गुजारा करता था। 14 जनवरी को वह सवारियों को छोड़कर आने के बाद मैण गांव के नजदीक पेशाब करने के लिए रुका था, इस दौरान उसकी करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की ई रिक्शा चोरी हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें