बुजुर्ग ने पेड़ से फंदा लगा जान दी
गांव हरिआऊ खुर्द के एक बुजुर्ग ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी।
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 01:12 AM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 06:08 AM (IST)
जेएनएन, समाना : गांव हरिआऊ खुर्द के एक बुजुर्ग ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान मिट्ठू सिंह पुत्र सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। मृतक के बेटे गुरजंट सिंह ने बताया कि बहन की 28 नवंबर को शादी है। पैसे कम होने को लेकर पिता मानसिक रूप से परेशान रहते थे। शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे पिता खेत देखने की बात कहकर गए थे। जाने के कुछ समय बाद जानकारी मिली कि उसके पिता ने खेत में पेड़ से फंदा लगा कर जान दे दी है। सूचना मिलने के बाद वह खेत में पहुंचे तो देखा कि पिता पेड़ से फंदा लगाए हुए थे। पिता को पातड़ां के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत करार दिया। पातड़ां पुलिस ने गुरजंट सिंह के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें