शंभू बैरियर पर यात्रियों की स्क्रीनिग महज खानापूर्ति
(राजपुरा) पटियाला अंबाला एनएच पर स्थित शंभू बैरियर पर आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिग सही नहीं हो रही है।
जागरण संवाददाता, (राजपुरा) पटियाला: अंबाला एनएच पर स्थित शंभू बैरियर पर आने वाले यात्रियों की कोरोना वायरस खौफ के बाद स्क्रीनिग अब सेहत विभाग की बजाय शिक्षा विभाग के कर्मियों के जिम्मे है, जो महज वहां खानापूर््ित है। वहां से गुजरने वाले सभी यात्रियों को रोकने के बजाय कुछ लोगों को रोककर ही उनकी स्क्रीनिग करने के अलावा उनके बारे में जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। मौके पर पहुंची दैनिक जागरण की टीम ने देखा कि शिक्षा विभाग कर्मचारी यात्रियों को रोकते हुए उनको पूछते हैं कि वह क्या वापस आएंगे या फिर आगे चले जाएंगे। पूछने के बाद वह उनको स्लिप बनाकर दे देते हैं। बात की जाए उक्त लोगों की स्क्रीनिग की, तो सभी यात्रियों की स्क्रीनिग नहीं की जा रही है। उधर, सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने कहा कि उन्होंने सेहत विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद शंभू बैरियर से सेहत विभाग के कर्मचारी हटाए हैं। इसके अलावा वह कुछ नहीं कह सकते।