लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में राजपुरा के ग्रास आर्टिस्ट का नाम दर्ज
राजपुरा के ग्रास आर्टिस्ट अभिषेक कुमार चौहान का नाम लिम्का बुक में शामिल किया गया है।
संस, राजपुरा (पटियाला) : राजपुरा के ग्रास आर्टिस्ट अभिषेक कुमार चौहान का नाम लिम्का बुक में शामिल किया गया है। 26 साल की उम्र में अभिषेक ने देश में ग्रास आर्टिस्ट के नाम से अपनी एक विशेष पहचान बना ली है। क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई जब पहली बार राजपुरा का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में आया। विधायक हरदयाल सिंह कंबोज और उनकी टीम ने खुशी जाहिर की और कहा कि यह गर्व की बात है कि अभिषेक ने अपनी प्रतिभा से राजपुरा का नाम विश्व में रोशन किया है। कई उपलब्धियां भी की हासिल
ग्रास आर्टिस्ट अभिषेक के नाम कई और उपलब्धियां भी हासिल हैं, जिनमें स्टेट अवार्ड, पंजाब की सरकारी किताब में नाम, प्रधानमंत्री मोदी से प्रशंसा पत्र, पंजाब के मुख्यमंत्री का उनकी कला की तरफ लगाव शामिल है। उन्होंने बताया की कुछ खास नहीं किया है, ये सब संस्कृति को बढ़ावा देने के कारण हुआ है। आंखों पर पट्टी बांध कर करते हैं कलाकारी
अभिषेक ने बताया की उन्हें आंखों पर पट्टी बांधने के बाद कुछ नहीं दिखायी देता है, पर मन के भीतर एक साफ छायाचित्र बन जाता है और घास के छोटे-छोटे तिनके उन्हें अपने शरीर के एक अंग की तरह महसूस होते हैं। इस वजह से वो बरीक कारीगरी भी आसानी से कर लेते हैं। उनके बनाये एक ओंकार की मिसाल दी जाती है जो श्री बेर साहिब सुल्तानपुर लोधी में सुशोभित है।