धार्मिक जत्थेबंदियों का फैसला, आज नहीं निकलेगा नगर कीर्तन
श्री गुरु तेग बहादर जी के 400 वर्षीय प्रकाश उत्सव को समर्पित गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब से नगर कीर्तन निकाला जाना था।
जागरण संवाददाता, पटियाला : श्री गुरु तेग बहादर जी के 400 वर्षीय प्रकाश उत्सव को समर्पित गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब से नगर कीर्तन निकाला जाना था। कोविड-19 के चलते नगर कीर्तन संबंधी विभिन्न धार्मिक जत्थेबंदियों द्वारा चर्चा की गई। बुधवार को अंतरिग कमेटी सदस्य जत्थेदार सतविदर सिंह टोहड़ा, गुरतेज सिंह काउनी, जत्थेदार जरनैल सिंह करतारपुर व धार्मिक जत्थेबंदियों के प्रतिनिधी मौजूद रहे। इस दौरान जत्थेदार सतविदर सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब से 29 अप्रैल से नगर कीर्तन निकाला जाना था व गुरुद्वारा श्री मोतीबाग साहिब में संपन्न होना था। पर कोरोना महामारी के चलते इस यह नगर कीर्तन न निकालने पर चर्चा की गई। हेड ग्रंथी भाई प्रणाम सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन के अलावा गुरुद्वारा श्री मोतीबाग साहिब में होने वाले धार्मिक समागम भी गुरुद्वारा साहिब के अंदर सांकेतिक रूप में आयोजित होंगे। उन्होंने संगत को कोरोना महामारी के चलते बड़े इकट्ठ करने से गुरेज करने की अपील की। इस दौरान शिक्षा सचिव सुखमिदर सिंह, मैनेजर करनैल सिंह नाभा, अमरपाल सिह, प्रधान हरबंस सिंह, कंवलजीत सिंह गोना, प्रधान प्रेम सिंह, तरलोक सिंह व परमिदर सिंह मौजूद रहे।