माता गुजरी की याद में नगर कीर्तन सजाया
माता गुजरी की याद को समर्पित गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब से नगर कीर्तन सजाया गया।
जेएनएन, पटियाला : दशमेश पिता श्री गुरु गोबिद सिंह जी के छोटे साहिबजादे और माता गुजरी की याद को समर्पित गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब से पांच प्यारों के नेतृत्व में गुरुद्वारा बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की ओर से 31वां नगर कीर्तन सजाया गया। नगर कीर्तन के दौरान फूलों से सजी पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के स्वरूप श्रद्धा और सत्कार के साथ सजाए गए।
स्कूली के बच्चों ने खालसाई कपड़ों में शिरकत की, जो वाहेगुरु का सिमरन कर रहे थे। इस मौके गतका पार्टियां भी आकर्षण का केंद्र बनीं रही। नगर कीर्तन के दौरान हेड ग्रंथी भाई प्रणाम सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन कई स्थानों से होता हुआ गुरुद्वारा साहिब में ही समाप्त हुआ।
यहां मैनेजर करनैल सिंह नाभा, करम सिंह, करनैल सिंह, भाई मनजीत सिंह, गुरमीत सिंह भाटिया, हरप्रीत सिंह, मास्टर जैदीप सिंह, राजू, संतोख सिंह आदि मौजूद रहे।