Move to Jagran APP

शमशेर कत्ल केस के मुख्य आरोपित अभी भी फरार

पटियाला थाना अनाज मंडी इलाके के तहत पड़ने वाले भारत नगर में हुए शमशेर सिंह कत्ल केस में मुख्य आरोपित एक हफ्ते के बाद भी गिरफ्तार नहीं हो पाया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 12:09 AM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 12:09 AM (IST)
शमशेर कत्ल केस के मुख्य आरोपित अभी भी फरार
शमशेर कत्ल केस के मुख्य आरोपित अभी भी फरार

जागरण संवाददाता. पटियाला: थाना अनाज मंडी इलाके के तहत पड़ने वाले भारत नगर में हुए शमशेर सिंह कत्ल केस में मुख्य आरोपित एक हफ्ते के बाद भी गिरफ्तार नहीं हो पाया है। इस मामले में गिरफ्तार किए अन्य आरोपित विक्की टोपी को रिमांड के बाद जेल भी भेज दिया है, लेकिन कत्ल में शामिल अन्य मुख्य आरोपितों के बारे में पुलिस के हाथ सुराग नहीं लग पाए हैं। शमशेर सिंह के भाई दविदर सिंह व सतीश ने कहा कि शमशेर के पाठ का भोग डालने के बाद वह पुलिस के खिलाफ संघर्ष शुरू करेंगे। वहीं थाना इंचार्ज गुरनाम सिंह ने कहा कि रेड चल रही है, जल्द ही आरोपितों को पकड़ लेंगे। गौर हो कि शमशेर सिंह का 21 मई को जन्मदिन था। इसकी पार्टी के लिए सामान लेने शमशेर व उसका भतीजा वंश कुमार बाजार जा रहे थे। भारत नगर के पास दो कारों में सवार होकर आए आरोपित कंवरदीप सिंह उर्फ एसके खरौड़ निवासी बारन ने अपनी पिस्टल से हवाई फायर किया और आरोपित साजन ने भी अपनी पिस्टल के साथ सीधा फायर कर शमशेर सिंह का कत्ल कर दिया था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.