सांसद डा. अमर सिंह ने राहुल गांधी को सौंपे प्रस्ताव
फतेहगढ़ साहिब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के पंजाब दौरे के दौरान फतेहगढ़ साहिब से सांसद डा. अमर सिंह ने कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ संसदीय क्षेत्र की पंचायतों द्वारा पारित प्रस्ताव सौंपे।
जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के पंजाब दौरे के दौरान फतेहगढ़ साहिब से सांसद डा. अमर सिंह ने कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ संसदीय क्षेत्र की पंचायतों द्वारा पारित प्रस्ताव सौंपे। सांसद ने कहा कि कांग्रेस कृषि कानूनों का हमेशा विरोध करती रहेगी। इन कानूनों को रद करवाने के लिए हर प्रकार की कुर्बानी दी जाएगी और किसानों, मजदूरों व आढ़तियों का पूरा साथ दिया जाएगा। पंजाब की मंडियों का निजीकरण नहीं होने दिया जाएगा। किसानों की फसल का उचित मूल्य सरकार देगी और निजी कंपनियों का प्रदेश में प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने फतेहगढ़ साहिब के विधायक कुलजीत सिंह नागरा के इस्तीफे की भी सराहना की। सांसद डा. अमर सिंह व विधायक नागरा ने राहुल गांधी को कृषि औजार का माडल भेंट किया।