41 करोड़ रुपये से नहरी पानी लोगों के घरों तक पहुंचेगा
विधायक हरदयाल सिंह कंबोज ने शहर के पांच वार्डों में सीवरेज व पानी की लाइन डालने का नींव पत्थर रखा।
संस, राजपुरा (पटियाला) : विधायक हरदयाल सिंह कंबोज ने शहर के पांच वार्डों में सीवरेज व पानी की लाइन डालने का नींव पत्थर रखा। वहीं विधायक ने लगभग 41 करोड़ रुपये की लागत से शुद्ध नहरी पानी लोगों के घरों तक पहुंचाने के लिए पाइप डालने का नींव पत्थर भी कंबोज ने रखा।
इस मौके पर घनौर के विधायक मदनलाल जलालपुर, नगर कौंसिल के प्रधान नरिदर शास्त्री, पार्षद जगनंदन गुप्ता व कई अन्य पार्षद भी मौजूद थे। विधायक कंबोज ने सबसे पहले वार्ड नबर 16 में सीवरेज व पानी की पाइपलाइन डालने का नींव पत्थर रखने के मौके पर कहा कि लोगों को सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। कंबोज ने बताया कि शनिवार को वार्ड नंबर 15, 16 के अलावा वार्ड नंबर दो फोकल प्वाइंट, वार्ड नंबर एक एकता कालोनी, वार्ड नंबर 31 नलास रोड इलाके में वार्ड के पार्षदों की अगुआई में करवाए गए समारोह में लगभग 145 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत की गई। कंबोज ने बताया कि राजपुरा शहर व टाउन में पानी के पाइपों की लाइन को बदलने के लिये 25 लाख रुपये के कार्य को मंजूरी दी गई है जो आने वाले समय में वह भी शुरू हो जाएगा।
इससे पहले वार्ड के पार्षद जगनंदन गुप्ता ने कंबोज व जलालपुर का विकास कार्यों के लिये धन्यवाद किया। वार्ड दो की पार्षद जतिदर कौर वड़ैच ने विधायक कंबोज को लड्डुओं से तोलकर सारे मोहल्लों में बंटवाकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर नगर कौंसिल के वरिष्ठ उपप्रधान अमनदीप सिंह नागी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पवन पिका, बाबा सवरन सिंह सैद खेड़ी, समाज सेवी सुशील अरोड़ा, सुखविदर सिंह सुखा, राजेश धीमान, पार्षद जसविदर सिंह जस्सी, जोगा सिंह, जोगा सिंह, सरपंच परमजीत सिंह, तरलोचन सिंह भंगू, संजीव गुप्ता सहित अन्य कांग्रेस नेता व पार्षद मौजूद थे।