Move to Jagran APP

वृद्धाश्रम पहुंचे विधायक कंबोज ने किया पौधारोपण

विधायक राजपुरा हरदयाल सिंह कबोज एक समारोह में शामिल होने के बाद राजपुरा के आधुनिक वृद्धाश्रम में पहुंचे जहां उन्होंने पौधे लगाए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Aug 2019 12:24 AM (IST)Updated: Wed, 28 Aug 2019 12:24 AM (IST)
वृद्धाश्रम पहुंचे विधायक कंबोज ने किया पौधारोपण
वृद्धाश्रम पहुंचे विधायक कंबोज ने किया पौधारोपण

संस, राजपुरा (पटियाला) : विधायक राजपुरा हरदयाल सिंह कबोज एक समारोह में शामिल होने के बाद राजपुरा के आधुनिक वृद्धाश्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने पौधे लगाए। उसके बाद स्वर्गधाम व वृद्धाश्रम मैनेजमेंट कमेटी की ओर से प्रधान ओपी अरोड़ा, महासचिव अशोक प्रेमी व विनय निरकारी ने उन्हें सम्मानित किया। कंबोज ने आधुनिक वृद्धाश्रम में बुजुर्गो को दी जाने वाली सुविधाओं पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आधुनिक वृद्धाश्रम कमेटी के सदस्य बढि़या कार्य कर रहे हैं। मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान ओपी अरोड़ा ने कंबोज को बताया कि नगर कौंसिल राजपुरा ने लगभग 4 वर्ष पूर्व आधुनिक वृद्धाश्रम कमेटी को 10 लाख का फंड सहयोग के लिए देने का प्रस्ताव पास किया था जो किसी कारण लोकल बाडी विभाग ने आपत्ति लगा कर रोक रखा है। उसे ठीक करवा कर जल्द दिलाने की अपील विधायक से की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह विभाग से पास करवा कर जल्द ही फंड दिलाने की कोशिश करेंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.