विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुष्कर्म की शिकार किशोरी ने सहेली को फोन किया उसने भी बना दिया बंधक

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 10 Jun 2017 06:25 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jun 2017 08:54 PM (IST)

अपहरण के बाद दुष्कर्म की शिकार हुई किशोरी ने जब अपनी सहेली को फोन किया तो उसने भी उसे बंधक बना दिया।

दुष्कर्म की शिकार किशोरी ने सहेली को फोन किया उसने भी बना दिया बंधक
दुष्कर्म की शिकार किशोरी ने सहेली को फोन किया उसने भी बना दिया बंधक

जेएनएन, पटियाला। युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लिया और हवस का शिकार बनाया। घटना के बाद जब उसने अपनी सहेली को फोन किया तो मदद मिलने के बजाय सहेली ने भी उसे बंधक बनाकर किसी और के चंगुल में फेंक दिया। किशोरी ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

किशोरी के मुताबिक वह तीन जून को पासी रोड पर जा रही थी। इसी दौरान उसके पास अरविंद व उसका साथी बाइक लेकर आए। अरविंद ने उसे कुछ चीज सुंघाई, जिससे उसमें बेहोशी छाने लगी। इसके बाद वह उसे एक अज्ञात जगह पर ले गए और वहां उसे हवस का शिकार बनाया।

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म कर युवती की अश्लील फोटो खींच ब्लैकमेल करता रहा युवक

लड़की के मुताबिक वह वहां से किसी तरह भागी और नाभा रोड स्थित भाखड़ा नहर के पास पहुंची। उसने वहां पर अपनी सहेली प्रियंका को बुलाया और उसे सारी बात बताई। प्रियंका के साथ मनी नाम का युवक भी वहां पहुंचा। वे उसे किसी अनजान जगह पर ले गए और उसे बंदी बना दिया।

यह भी पढ़ें: युवक ने पहले खुद किया दुष्कर्म, फिर पांच दोस्तों को सौंप दी गर्लफ्रेंड

इसके बाद प्रियंका उसे पुनीत नामक युवक के घर ले गई और वहीं छोड़ दिया। रातभर वह वहीं पर रही। दूसरे दिन प्रियंका व अरविंद उसे फिर से उसी स्थान पर ले गए, जहां उसे पहली रात रखा गया था। इसके बाद एक युवक ने धमकी देकर उसे छोड़ दिया। पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: बहन की सगाई के बहाने प्रेमिका को बुलाया, और फिर तोड़ दिया विश्वास