क्लेरिकल स्टाफ की हड़ताल खत्म, आज होंगे सरकारी दफ्तरों में काम
सरकारी दफ्तरों के क्लेरिकल स्टाफ ने सोमवार को भी अपनी हड़ताल जारी रखी।
जागरण संवाददाता, पटियाला : सरकारी दफ्तरों के क्लेरिकल स्टाफ ने सोमवार को भी अपनी हड़ताल जारी रखी। इस दौरान दफ्तरों का पूरा कामकाज ठप रखा गया। जिसके चलते पब्लिक को काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं दूसरी ओर फिर ट्रांसपोर्ट महकमे में काम कर रहे स्मार्टचिप कर्मचारियों द्वारा भी अपनी मर्जी से कामकाज बंद रखा गया। जिसके चलते ड्राइविग लाइसेंस से संबंधित कामकाज बिना करवाए ही वापस जाना पड़ा। बता दें कि पिछले हफ्ते के शुक्रवार से सरकारी दफ्तरों का क्लेरिकल हड़ताल पर चल रहा है। हड़ताल के चलते दफ्तरों का कामकाज भी पेंडिग होता जा रहा है।
साझा मोर्चा मुलाजिम मंच के सदस्य गुरमीत वालिया, खुशविदर कपिला व इंद्र कुमार ने कहा कि मुलाजिम पिछले लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करते आ रहे है। पर सरकार मुलाजिम मांगों को अनदेखा करती आ रही है। इसके चलते मुलाजिमों में रोष पाया गया। उन्होंने कहा कि अगर इस संघर्ष के बाद भी सरकार ने मांगों को पूरा करने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाया तो संघर्ष को ओर बड़ा रूप देंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। फिलहाल इस हड़ताल को खत्म किया गया है। ताकि सरकार जल्द मांगों को लेकर कदम उठाए।
दिलप्रीत सिंह का कहना है कि ड्राइविग लाइसेंस अप्लाई करने के लिए आया था। सोमवार के पहले दिन उम्मीद थी कि सभी सरकारी दफ्तर खुले होंगे। पर जब यहां दफ्तर में पहुंचा तो पता चला कि कामकाज बंद था। जिसके चलते लाइसेंस सें संबंधित कामकाज नहीं हो सका। बिना काम करवाए ही वापिस जाना पड़ रहा है।
सतविदर कौर का कहना है कि लर्निंग ड्राइविग लाइसेंस की फोटो करवानी थी। पर पता चला कि हड़ताल के चलते कामकाज बंद हो चुका है। सभी मुलाजिम दफ्तर से उठ चुके है। अगर काम कोई प्राइवेट कंपनी कर रही है तो कामकाज कैसे बंद हो सकता है। प्रशासनिक अधिकारियों को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।