यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शर्मनाक: पत्नी की मौत के बाद नाबालिग बेटी से कर रहा था दुष्कर्म
पटियाला में एक व्यक्ति की पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद वह अपनी नाबालिग बेटी को दुष्कर्म करने लगा। ...और पढ़ें

जेएनएन, पटियाला। शहर की विर्क कॉलोनी एक व्यक्ति ने पिता और पुत्री के रिश्ते को कलंकित कर दिया। वह पत्नी की मौत के बाद वह एक साल से अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना रहा था। वह इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी देता था। लड़की की तबीयत बिगड़ गई तो उसने पिता की करतूत के बारे में एक रिश्तेदार को बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पटियाला के त्रिपड़ी टाउन थाने में 15 वर्षीय पीड़ित लड़की ने शिकायत की है कि उसका पिता पिछले एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। लड़की ने बताया कि वह पिता के साथ यहां किराये के मकान में रहती थी। उसकी मां की मौत हाे चुकी है। उसका पिता अपने कमरे में ही रात को सुलाता था।
यह भी पढ़ें: गर्भवती महिला बोली- मां, नानी और भाई ने दो लाख बेच दिया
लड़की ने बताया कि इसी दौरान एक दिन नशे की हालत में पिता ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। इसके बाद वह रोज उससे दुष्कर्म करने लगा। वह इसका विरोध करती थी तो पिता उसे जान से मारने की धमकी देता था। वह उसे इस बारे में किसी को बताने से मना करता था। डर के मारे लड़की ने एक साल तक अपना मुंह बंद रखा।
यह भी पढ़ें: हरियाणा सीएम का एडवाइजर बता करते थे ठगी, आगे चलती थी एस्कॉर्ट
लड़की ने पुलिस को बताया कि एक दिन उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद उसने पिता की कुकर्म के बारे में अपने एक रिश्तेदार को बताई। मामले की जांच कर रही एएसआइ शाक्षी शर्मा ने बताया कि फिलहाल लड़की डरी व सहमी हुई है। उससे पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है। उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
