विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मास्क पहनने को कहा तो हवलदार को शराब तस्कर व कांग्रेस नेता के भाइयों ने पीटा

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 21 Jun 2020 11:02 PM (IST)

पटियाला में एक पुलिस हवलदार ने तीन युवकों को मास्‍क न पहनने पर राेका तो उन्‍होंने हमला कर दिया। तीनों युवकों ने हवलदार की पिटाई कर दी।

मास्क पहनने को कहा तो हवलदार को शराब तस्कर व कांग्रेस नेता के भाइयों ने पीटा
मास्क पहनने को कहा तो हवलदार को शराब तस्कर व कांग्रेस नेता के भाइयों ने पीटा

पटियालाए जेएनएन। शहर के त्रिपड़ी इलाके में लॉकडाउन में कार में बिना मास्क लगाए घूम रहे युवकों को पीसीआर कर्मियों ने रोका तो युवकों ने हवलदार को पीट दिया। आरोपितों में एक शराब तस्कर और दो कांग्रेस नेता के भाई हैं। आरोपितों ने हवलदार से कहा कि तू कौन होता है मास्क पहनाने वाला। पुलिस ने फरार आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

आरोपितों ने हवलदार से कहा, तू कौन होता है मास्क पहनाने वाला

हवलदार शेर सिंह ने थाने में दी शिकायत में कहा है कि वह पीसीआर विंग के एएसआइ अजीत सिंह व दलीप सिंह के साथ त्रिपड़ी स्थित गुरु नानक नगर चौक पर लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक कर रहे थे। शाम साढ़े छह बजे कार में बिना मास्क लगाए तीन युवक पहुंचे। मास्क न पहनने व लॉकडाउन में घूमने की वजह पूछी तो वह भड़क गए और बोले, मास्क पूछने का अधिकार हवलदार को नहीं है।

पुलिसकर्मी की पिटाई करने वाला एक आरोपित मनी (पगड़ी पहने) मंत्री ब्रह्ममोहिंदरा के साथ। फाइल फोटो

बदतमीजी की वीडियो बनाने पर युवकों ने फोन कर साथियों को बुला लिया। युवकों का साथी आया और गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपित कार में भाग गए। आरोपितों की पहचान मनी, गिफ्टी, रिक्की व नानू के रूप में हुई। रिक्की पर शराब तस्करी का भी मामला दर्ज है, जबकि मनी व गिफ्टी कांग्रेस पटियाला टू व्यापार मंडल के प्रधान गुरजीत बंटी के भाई हैं।

हवलदार अस्पताल में भर्ती हुआ तो समझौते का दबाव

घायल हवलदार जिंदरा अस्पताल में भर्ती हुआ तो समझौते का दबाव बनाकर मामला निपटाने की कोशिश होती रही। देर रात शेर सिंह छुट्टी लेकर घर चला गया, जिससे समझौता नहीं हुआ। थाना त्रिपड़ी के इंचार्ज हरजिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि आरोपितों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों पर हमला किया था। एक आरोपित के खिलाफ शराब तस्करी का मामला त्रिपड़ी थाने में ही दर्ज है, जबकि दो आरोपित कांग्रेस नेता के भाई हैं।