विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: पटियाला में चार दिन से घूम रहा तेंदुआ, लोग घरों में कैद; ड्रोन की मदद से तलाशी अभियान जारी

Published: Tue, 27 Aug 2024 02:35 PM (IST)

Punjab News पंजाब के पटियाला में चार दिन से तेंदुआ का आतंक जारी है। लोग घरों में कैद हैं। सीसीटीवी ...और पढ़ें

पटियाला में तेंदुए के आतंक से डरे लोग
पटियाला में तेंदुए के आतंक से डरे लोग

HighLights

  1. तेंदुए को पकड़ने में जुटी वन्यजीव विभाग की टीम
  2. खेतों में कई बार देखा गया तेंदुआ

जागरण संवाददाता, पटियाला। राजपुरा के आसपास के गांवों में पिछले चार दिनों से तेंदुआ दिखाई देने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। इस कारण लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। वहीं, तेंदुए को पकड़ने में जुटी वन्यजीव विभाग की टीमों को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

ड्रोन की मदद से तेंदुए की तलाश जारी

टीमों की तरफ से अब ड्रोन की मदद से तेंदुए की तलाश की जा रही है। पटियाला से करीब नौ किलोमीटर दूर सरहिंद रोड स्थित गांव बारन के खेतों में कई बार तेंदुआ देखा गया है। इसके बाद गांवों में अनाउंसमेंट कर लोगों को सजग रहने की अपील की गई। नंबरदार भाग सिंह हरदासपुर ने बताया कि उनके गांव के कई लोगों ने तेंदुए को देखा है।

सीसीटीवी में कैद हुई तस्‍वीरें

गांव के स्थित कॉलेज में लगे सीसीटीवी में तेंदुए की तस्वीरें कैद हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों तेंदुए ने गांव के बाहर दो कुत्तों को भी अपना शिकार बनाया है। उन्होंने बताया कि इस बारे में जानकारी देने के बाद से वन्य जीव विभाग की टीमें लगातार तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रही हैं लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें: पंजाब के तेगबीर सिंह का कमाल, केवल 5 साल की उम्र में ही अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी को किया फतह

वन्य जीव विभाग के रेंज अधिकारी चरणजीत सिंह सोढ़ी ने बताया कि लोगों ने खेतों में तेंदुआ देखा है। कई जगहों पर उसके पंजों के निशान भी मिले हैं। विभाग के 18 कर्मचारी तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।