वायुसेना के एएन-32 विमान के हादसे में शहीद फ्लाइंग लेफ्टिनेंट मोहित गर्ग को अंतिम विदाई
पंजाब के समाना के फ्लाइंग लेफ्टिनेंट मोहित गर्ग को आज अश्रुपुरित नेत्रों से अंतिम विदाई दी गई। माेहित वायुसेना के एएन-32 विमान के हादसे में शहीद हुए थे।
पटियाला, जेएनएन। असम के जोरहाट में 3 जून को उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुए वायुसेना के एएन-32 विमान में शहीद हुए फ्लाइंग लेफ्टिनेंट मोहित गर्ग को शुक्रवार को अंतिम विदाई दी गई। उनका सैनिक सम्मान के साथ जिले के समाना में अंतिम संस्कार किया गया। माेहित का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह समाना लाया गया। उनको कई गणमान्य लोगों ने अंतिम विदाई और श्रद्धांजलि दी।
लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार सुबह समाना निवासी फ्लाइंग लेफ्टिनेंट मोहित गर्ग का पार्थिव शरीर उनके घर लाया गया। उनके अंतिम दर्शन करने और श्रद्धांजलि देने के लिए लोेग उमड़ पड़े। इस दौरान मोहित के परिजनों की हालत लाेगों को भावुक बना रही थी। परिजनों का विलाप लोगों की आखें नम कर देती थीं।
इसके बाद उनकी पार्थिव देह को अंतिम विश्राम स्थल सती धाम ले जाया गया। इस दौरान लोग मोहित गग्र अमर रहें का घोष कर रहे थे। अंतिम संस्कार से पहले सेना व पुलिस के जवानों ने पार्थिव शरीर को सलामी दी1 इसके बाद सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
अंतिम संस्कार के समय अंबाला एयरपोर्ट बेस हेड एसएस कायला के साथ पंजाब के शिक्षा मंत्री विजेंद्र सिंगला, समाना के विधायक काका राजिंदर सिंह, डिप्टी कमिश्नर कुमार अमित के अलावा सेना के अधिकारी एवं शहर के लोग मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों के साथ मोहित गर्ग को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह भी पढ़ें: सनी देयोल पर चुनाव आयोग का शिकंजा कसा, 10 दिन में देना होगा जवाब, वरना होगी मुश्किल
इससे वीरवार रात को मोहित का पार्थिव शरीर असम से हवाई जहाज से अंबाला पहुंचा। वहां से शुक्रवार सुबह वाहन से पार्थिव शरीर को समाना उनके घर लाया गया। शहीद के अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर स्वर्गधाम सती मंदिर के लिए रवाना हुआ।
बता दें कि 3 जून को भारतीय वायुसेना का विमान एएन-32 जोराहाट से उड़ान भरने के कुछ देर बाद लापता हो गया था। उसे कई दिनों तक वायुसेना के विमान ढूंढते रहे और फिर एक पहाड़ी पर इसका मलबा मिला। मौसम खराब होने के कारण विमान में सवार 13 क्रू सदस्यों के पार्थिव शरीर जोराहाट नहीं लाए जा सके थे। बुधवार को मौसम साफ होने के बाद दुर्घटनास्थल से शहीद क्रू सदस्यों के पार्थिव शरीर जोराहाट के बैस कैंप में लाए गए।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप