लंगर सेवा समिति राजिदरा अस्पताल में कर रही सेवा
पटियाला लंगर सेवा समिति (एलएसएस) संस्था ने राजिदरा अस्पताल में मरीजों के रिश्तेदारों के लिए लंगर सेवा की।
By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Jun 2020 11:54 PM (IST)Updated: Thu, 18 Jun 2020 11:54 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पटियाला : लंगर सेवा समिति (एलएसएस) संस्था ने राजिदरा अस्पताल में मरीजों के रिश्तेदारों के लिए लंगर सेवा की। संस्था के प्रधान मोहित ने बताया कि तीन सदस्यों ने संस्था का आगाज किया था, जिसके साथ अब 32 मेंबर जुड़ चुके हैं। सभी मेंबर मिलकर हर रविवार को राजिदरा अस्पताल में लंगर सेवा करते हैं। इसके अलावा हर महीने के अंतिम रविवार जरूरतमंद परिवारों को राशन दिया जाता है। संस्था के प्रधान मोहित कुमार ने बताया कि संस्था की मदद करने वाले साथी उनकी वित्तीय मदद भी करते हैं। वे लंगर सेवा जारी रखेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें