कैप्टन बोले-खालिस्तानी आतंकियों ने किया ब्लास्ट, केजरी का हाथ
पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान मौड़ मंडी में विस्फोट में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केजरीवाल का हाथ बताया है। उन्होंने कहा कि विस्फोट खालिस्तानी आतंकियों ने किया।
जेएनएन, पटियाला। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि मौर मंडी में हुए ब्लास्ट में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का हाथ है। पुलिस सूत्रों से पता लगा है की यह ब्लास्ट खालिस्तान कमांडो फ़ोर्स ने कराया है। ये वही लोग है जिनके घर मोगा में केजरीवाल रुके थे। इससे पहले उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने भी विस्फोट के लिए आप आैर अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया था।
इस तरह पंजाब विधानसभा चुनाव में इस विस्फोट को लेकर आम आदमी पार्टी कांग्रेस और शिराेमणि अकाली दल के निशान पर आ गई है। यहां मोती महल में मीडिया से बातचीत में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल राजनीतिक फायदे के लिए नक्सलियों और खालिस्तानी आतंकियों को आपस मिलाना चाहते हैं। यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।
यह भी पढ़ें: असेंबली इलेक्शन: अमरिंदर ने कहा, पंजाब में और बुलाए जाएं केंद्रीय सुरक्षा बल
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और आइएसआइ तो ऐसे ही मौक़े की तलाश में रहता है। अगर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो यहां भी कश्मीर जैसे हालत होंगे। उन्होंने कहा कि देशहित में ऐसेे लोगों को तगड़ा सबक सिखाना चाहिए। अपने राजनीतिक फायदे के लिए प्रदेश और देश को आतंक की काले दौर की आेर ले जाने की कोशिश्ा दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने अकाली दल पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिअद ने चुनावों में लाभ के लिए अपराधियों और गैंगस्टरों का इस्तेमाल कर रहा है। बठिंडा में कांग्रेस प्रत्याशी मनप्रीत बादल के चुनाव कार्यालय पर हुई फ़ायरिंग में गैंगस्टरों का हाथ है। ये वही लोग है जिसे सीएम प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल ने नाभा जेल से फ़रार कराया था।
अमरिंदर सिंह ने बजट को लेकर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान केंद्रीय बजट पेश नहीं किया जाना चाहिए था। बजट में किसान को लेकर घोषणा करना ग़लत है। ऐसी घोषणाओं से पंजाब का चुनाव प्रभावित होगा। इस पर चुनाव आयोग को ध्यान देना चाहिए।
पंजाब चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें