Move to Jagran APP

म्यूनिसिपल कार्पोरेशन यूनियन के प्रधान पद को लेकर कर्मचारी आमने सामने

म्यूनिसिपल कार्पोरेशन यूनियन भारतीय मजदूर संघ के प्रधान पद को लेकर शिवकुमार व केवल कृष्ण ग्रुप आमने-सामने हैं। बुधवार को निगम के कुछ कर्मचारियों ने अपनी सहमति देकर केवल कृष्ण को यूनियन का प्रधान नियुक्त कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 May 2022 11:55 PM (IST)Updated: Wed, 18 May 2022 11:55 PM (IST)
म्यूनिसिपल कार्पोरेशन यूनियन के प्रधान  पद को लेकर कर्मचारी आमने सामने
म्यूनिसिपल कार्पोरेशन यूनियन के प्रधान पद को लेकर कर्मचारी आमने सामने

जागरण संवाददाता, पटियाला : म्यूनिसिपल कार्पोरेशन यूनियन भारतीय मजदूर संघ के प्रधान पद को लेकर शिवकुमार व केवल कृष्ण ग्रुप आमने-सामने हैं। बुधवार को निगम के कुछ कर्मचारियों ने अपनी सहमति देकर केवल कृष्ण को यूनियन का प्रधान नियुक्त कर दिया। जिसके बाद केवल कृष्ण ग्रुप के सदस्यों ने निगम दफ्तर में ढोल बजाकर खुशी जतानी शुरू कर दी, हालांकि दूसरी ओर शिवकुमार का दावा है कि दो महीने पहले भारतीय मजदूर संघ द्वारा उन्हें यूनियन का प्रधान नियुक्त कर दिया गया है। फिर केवल कृष्ण यूनियन का प्रधान कैसे नियुक्त किया जा सकता है।

loksabha election banner

म्यूनिसिपल कार्पोरेशन यूनियन भारतीय मजदूर संघ का खुद को प्रधान बताने वाले केवल कृष्ण ने कहा कि दफ्तरी कर्मचारियों ने पूर्व प्रधान शिव कुमार के काम से नाराज होकर उन्हें प्रधान पद पर बिठाया है। उन्होंने कहा कि निगम कर्मचारियों की विभिन्न मांगें लंबित चली आ रही हैं, बावजूद इसके प्रधान ने कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा किया। जिसके चलते कर्मचारी पूर्व प्रधान शिव कुमार से नाराज चल रहे थे। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों ने आपसी सहमति से ही मुझे यूनियन का प्रधान नियुक्त किया है। केवल कृष्ण ने कहा कि पूर्व प्रधान शिव कुमार से यूनियन दफ्तर की चाबी मांगी गई थी, पर उन्होंने नहीं दी। केवल कृष्ण ने कहा कि अगर पूर्व प्रधान शिव कुमार ने जल्द चाबी यूनियन सदस्यों के हाथ में न दी तो उन पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। दो माह पहले ही मुझे प्रधान चुना, अब दूसरा प्रधान कैसे बन सकता है

म्यूनिसिपल कार्पोरेशन यूनियन भारतीय मजदूर संघ के प्रधान शिव कुमार ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ द्वारा दो महीने पहले ही उन्हें यूनियन का प्रधान नियुक्त किया गया था। अब कोई दूसरा कैसे यूनियन का प्रधान बन सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से वह कर्मचारियों के हित में काम करते आ रहे हैं। कर्मचारी खुद मेरे काम से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि केवल कृष्ण के बिना किसी इजाजत के प्रधान बनने की जानकारी वह खुद भारतीय मजदूर संघ को देंगे ताकि समय रहने कार्रवाई हो सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.