अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन रवाना
श्री गुरु नानक देव जी के 550वां प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब से रवाना हुआ।
जागरण संवाददाता:पटियाला : श्री गुरु नानक देव जी के 550वां प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब से रवाना हुआ। इससे पहले नगर कीर्तन के शहर के प्रमुख बाजारों में संगत को दर्शन करवाए गए। यहां थापर कॉलोनी, 22 नंबर फाटक, लीला भवन चौक, फव्वारा चौक, राघोमाजरा, कड़ाह वाला चौक, चांदनी चौक, अनारदाना चौक, अदालत बाजार, धर्मपुरा बाजार से होते गुरूद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में ठहराव किया गया। गुरुद्वारा के दीवान हाल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में हैड ग्रंथी भाई प्रणाम सिंह की तरफ से अरदास की गई। इसके बाद पांच प्यारों के नेतृत्व में शिरोमणि कमेटी के पूर्व प्रधान प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर ने गुरू महाराज के स्वरूप श्रद्धा और सत्कार के साथ अपने सिर पर रखकर गुरू साहिब की पालकी में सुशोभित किए। इस मौके नगर कीर्तन के आगे ढोल नगाड़े और संगत की तरफ से की गई फूलों की वर्षा आकर्षण का केंद्र बनी रही। नगर कीर्तन का स्वागत करने वालों में शिरोमणि अकाली दल की समुची लीडरशिप मौजूद रही। इस मौके जत्थेदार जरनैल सिंह करतारपुर, जत्थेदार शविदर सिंह, जत्थेदार सुरजीत सिंह गढ़ी, जत्थेदार सतविदर सिंह टोहड़ा, बीबी कुलदीप कौर टोहड़ा, परमजीत सिंह बुड्ढ़ा दल के प्रमुख बाबा बलबीर सिंह, बाबा मनमोहन सिंह बारन वाले, बाबा हरचरन सिंह नानकसर कुटिया वाले, संत बाबा हरजोत सिंह, पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, पूर्व विधायक सुरजीत सिंह रखड़ा, विधायक हरिदरपाल सिंह चंदूमाजरा, सतबीर सिंह खटडा, सुरजीत सिंह कोहली, इंदरमोहन सिंह बजाज, सुरजीत सिंह अबलोवाल, सुखबीर सिंह अबलोवाल, इंचार्ज मनजीत सिंह, बलविदर सिंह व मैनेजर करनैल सिंह मौजूद रहे।