गला दबाकर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपित पति फरार
अवैध संबंधों मे रोड़ा बनी पत्नी का गला दबाकर हत्या करने के मामले में शुक्रवार को भी पुलिस आरोपित पति मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार नही कर सकी।
By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 12:42 AM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 12:42 AM (IST)
जासं, पटियाला : अवैध संबंधों मे रोड़ा बनी पत्नी का गला दबाकर हत्या करने के मामले में शुक्रवार को भी पुलिस आरोपित पति मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार नही कर सकी। थाना सदर के इंचार्ज सवरनजीत सिंह ने बताया कि आरोपित मनप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि अवैध संबंधों मे रोड़ा बनी पत्नी का पति ने ही गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद ससुरालियों को फोन करके बुलाया और कहा कि इंदरजीत कौर सोने के बाद नहीं उठी। इंदरजीत के मायके वालों को मृतका के गले पर खरोच के निशान दिखने पर कत्ल का शक हुआ। ससुरालियों को फोन करने के बाद से आरोपित फरार है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें