एचइआइएस स्टाफ ने हड़ताल की दी चेतावनी
महिदरा कॉलेज में एचईआइएस (हायर एजुकेशन इंस्टीच्यूट सोसायटी) स्टाफ 23 अक्टूबर से कलमछोड़ हड़ताल पर जा सकता है।
जागरण संवाददाता, पटियाला : महिदरा कॉलेज में एचईआइएस (हायर एजुकेशन इंस्टीच्यूट सोसायटी) स्टाफ 23 अक्टूबर से कलम छोड़ हड़ताल पर जा सकता है। स्टाफ का आरोप है कि प्रिसिपल को दिए मांगपत्र को लेकर कॉलेज प्रशासन गंभीर नहीं है। जिसके चलते स्टाफ मेंबरों में रोष पाया जा रहा है। एचईआइएस में काम करने वाले स्टाफ ने प्रिसीपल को 16 अक्टूबर को याद पत्र देकर तुरंत मांग पर पत्र में दर्ज मांगो को पूरा करने की अपील की है। स्टाफ मेंबरों ने चेतावनी दी है कि अगर कॉलेज प्रशासन द्वारा मांगो के प्रति जल्द कोई कदम नहीं उठाया गया तो वह संघर्ष को ओर बड़ा रूप दे सकते है। जिसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी।
एचईआइएस के सचिव पद पर नए अधिकारी की नियुक्ति की मांग
जानकारी अनुसार एचईआइएस के स्टाफ द्वारा एचईआईएस के सचिव पद पर नए कर्मचारी की नियुक्ति की मांग की गई थी। इस मांग को लेकर एक मांग पत्र स्टाफ द्वारा 12 सितंबर को कॉलेज प्रिसीपल को दिया गया था। मांग पत्र में करीब 11 मांगो का जिक्र किया गया था। पर स्टाफ मेंबरों का कहना है कि आज तक मांगो को पूरा करने के लिए कॉलेज स्टाफ द्वारा कोई उचित कदम नहीं उठाया गया। जिसके चलते मजबूरन स्टाफ द्वारा प्रिसीपल को याद पत्र देना पड़ा। जानकार यह भी कहते है कि पिछले लंबे समय से एचईआइएस का ऑडिट भी नहीं हुआ। जिसके चलते कॉलेज का कोई दूसरा कर्मचारी सचिव पद पर नियुक्त होने के लिए तैयार नहीं है।