पटियाला में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने ली चाचा-भतीजे की जान
पटियाला के घग्गा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार चाचा राजविंदर सिंह और भतीजे बलवीर सिंह की मौत हो गई।
-1792370629068_m.webp)
तेज रफ्तार कार ने ली चाचा-भतीजे की जान। सांकेतिक फोटो
HighLights
घग्गा में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी।
हादसे में चाचा राजविंदर सिंह और भतीजे बलवीर सिंह की मौत।
पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, पटियाला। घग्गा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजविंदर सिंह और उसके चाचा बलवीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जिला मानसा के गांव शेर खां वाला निवासी जगमीत सिंह ने बताया कि 17 अक्टूबर को सुबह 10:35 बजे उसका भाई राजविंदर सिंह अपने चाचा बलवीर सिंह पुत्र सोहन सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर डेरा सच्चा सौदा, देधना के पास जा रहा था।
इसी दौरान एक अज्ञात कार चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में राजविंदर सिंह और बलवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
