कूड़े की समस्या से परेशान हैं लोग
शहर में सभी 21 वार्डो में कूड़े के डंप समस्या बने हुए हैं।
जेएनएन, समाना (पटियाला) : शहर में सभी 21 वार्डो में कूड़े के डंप समस्या बने हुए हैं। इन डंपों से कूड़े को तय समय पर न उठाया जाना ही इसका मुख्य कारण है। शहर के लोगों और सफाई सेवकों द्वारा जो कूड़ा इन डंपों पर गिराया जाता है, उस कूड़े को कई कई दिन तक उठाया नहीं जाता। इस कारण वह कूड़ा सड़कों पर बिखर जाता है। कूड़े के आसपास आवारा जानवर घूमते रहते हैं। इस कारण यहां से पैदल गुजरने वालों को परेशानी होती है। पिछले 10 साल तक नगर कौंसिल पर अकाली-भाजपा गठबंधन का कब्जा रहा मगर कूड़े की समस्या हल नहीं हो सकी। कुछ समय पहले रोशन कालोनी के पास नगर कौंसिल ने डंप बनाने की कोशिश की थी। मगर लोगों के विरोध के कारण डंप नहीं बना सका। इस संबंध में समाना के कार्यसाधक अफसर राजेश शर्मा का कहना है कि समाना में कूड़ा डंप करने के लिए नगर कौंसिल जल्द इंतजाम करने जा रही है।