पांच हजार की जाली करंसी सहित चार गिरफ्तार
पातड़ां घग्गा पुलिस ने जाली करंसी का प्रयोग करने वाले चार व्यक्तियों को काबू किया है। इनके पास से 500-500 के जाली नोट पकड़े गए हैं जो कुल पांच हजार बनते हैं।
जेएनएन, पातड़ां
घग्गा पुलिस ने जाली करंसी का प्रयोग करने वाले चार व्यक्तियों को काबू किया है। इस बारे में थाना घग्गा इंचार्ज राजविदर कौर ने बताया कि सहायक थानेदार कुलवंत सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्तियों ने जाली करंसी को असली करंसी में प्रयोग करने और खरीद-फरोख्त करने के लिए एक गिरोह बनाया हुआ है और ये अपने साथी लखविदर सिंह और मन्नी से जाली करंसी लेकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हैं।
इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बूटा सिंह वाला टी प्वाइंट पर नाकाबंदी करके सोमवार कोराजन राम, कप्तान सिंह व दिलदार खान को काबू किया। पुलिस ने आरोपितों से 5 हजार रुपये जाली करंसी बरामद की, इसमें 500-500 रुपये के नोट हैं। पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ के बाद लखविदर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राजन राम, कप्तान सिंह पुत्र महेंदर सिंह, दिलदार खान पुत्र मदन खान, लखविदर सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी समाना के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया है और उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। आरोपितों का एक साथी मन्नी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।