विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीमार युवक पर बनाया जा रहा था धर्म परिवर्तन का दबाव, विरोध जताने पर की मारपीट

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Thu, 10 Oct 2019 08:26 PM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 09:08 PM (IST)

पंजाब में सिख युवक का धर्म परिवर्तन मुस्लिम बनाया जा रहा था। युवक के इन्कार करने पर उसे पीटा गया। मामला पटियाला का है।

बीमार युवक पर बनाया जा रहा था धर्म परिवर्तन का दबाव, विरोध जताने पर की मारपीट
बीमार युवक पर बनाया जा रहा था धर्म परिवर्तन का दबाव, विरोध जताने पर की मारपीट

जेएनएन, पटियाला। पंजाब में सिख युवक का धर्म परिवर्तन मुस्लिम बनाया जा रहा था। युवक के इन्कार करने पर उसे पीटा गया। यहां पटियाला के हीरा बाग में युवक को पहले जबरन कलमा व कुरान शरीफ पढ़वाई गई। बाद में धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने को कहा गया। घटना छह अक्टूबर की है। आरोपितों के डर से पीड़ित किरणदीप सिंह तीन दिन चुप रहा, लेकिन बाद में उसने पुलिस को शिकायत दी। डीएसपी की जांच के बाद आठ लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया। आरोपित अनवर खान व उसके सात अज्ञात साथी फरार हैं।

अर्बन एस्टेट पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित किरणदीप सिंह निवासी शामलाट कॉलोनी, चौरा पटियाला ने बताया कि वह हीरा बाग में एक कारों के शोरूम में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। करीब एक साल पहले वह बीमार हो गया था। कुछ लोग उसे मुस्लिम सेवादारों के पास ले गए। वहां उससे कलमा पढ़वाई गई। बाद में कहा गया कि कुरान शरीफ पढ़ने पर वह जल्द ठीक हो जाएगा। बकौल किरणदीप उसने आरोपित अनवर के कहने के अनुसार सबकुछ किया। इसी बीच, आरोपित उस पर दबाव बनाने लगा कि वह मुस्लिम धर्म अपना ले, लेकिन उसने सिख धर्म छोड़ने से मना कर दिया। इसी से खफा होकर उससे मारपीट की गई।

डीएसपी सिटी टू सौरव जिंदल ने कहा कि पीड़ित के बयानों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए थाना अर्बन एस्टेट के इंचार्ज हैरी बोपाराय छापेमारी कर रहे हैं। मामला संवेदनशील होने के कारण जांच भी जारी है कि कहीं मामला पुरानी रंजिश से प्रेरित तो नहीं।

जादू-टोना की बात कह झांसे में लिया

32 वर्षीय किरणदीप सिंह ने बताया कि करीब एक साल पहले वह ज्यादा बीमार हो गया तो उसके पड़ोस में रहने वाले अनवर खां ने कहा कि किसी ने जादू-टोना कर दिया है। इलाज के लिए वह उसे कई मुस्लिम धार्मिक स्थानों पर लेकर गया। ठीक होने के लिए उसने अनवर खां की हर बात मानी। उसकी तबीयत में भी सुधार हो गया। बाद में अनवर कहने लगा कि अब तो वह आधा मुसलमान बन चुका है। उसे धर्म परिर्वतन भी कर लेना चाहिए। करीब पांच महीने तक वे और उसके साथी उस पर दबाव बनाते रहे। उसके बार-बार मना करने पर रंजिश रखी और गत रविवार को पीटा गया।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें