भड़के फील्ड कर्मचारियों ने मुख्य दफ्तर के आगे प्रदर्शन किया
वाटर सप्लाई और सैनिटेशन विभाग ने प्रधान दर्शन बेलूमजारा के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन किया।
जेएनएन, पटियाला : पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशॉप वर्कर्स यूनियन ने मुख्य दफ्तर वाटर सप्लाई और सैनिटेशन विभाग ने प्रधान दर्शन बेलूमजारा के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान जसबीर खोखर, अनिल कुमार बरनाला, सुखदेव चंगालीवाला, दर्शन रौंगला ने कहा कि लगभग एक साल काल का ग्रास मृत्यु हो चुके कर्मचारियों के वारिसों को नौकरियां नहीं दीं जा रहीं। इस कारण मृतकों के वारिसों को अपनी जिंदगी बसर करने के लिए बड़े कठिन हालातों में से गुजरना पड़ रहा है।
इस मौके पर दर्शन चीमा, हरदेव सिंह, छज्जू राम और मालविन्दर सिंह ने कहा कि नई पेंशन में से पुरानी पेंशन में आए कर्मचारियों के बकाए नहीं दिए जा रहे, इस दफ्तर में आधिकारियों और दफ्तरी स्टाफ की प्रमोशन लगातार हो रही हैं लेकिन फील्ड मुलाजिमों की प्रमोशनें नहीं की जा रही। इस कारण मुलाजिमों में भारी रोष और बेचैनी पाई जा रही है। स्थिति उस समय बहुत गंभीर हो गई जब भड़के फील्ड कामगारों ने मुख्य दफ्तर के गेट को घेर लिया। लखविदर सिंह, उजागर सिंह, मालविन्दर सिंह, रजिदर सिंह, बलविदर मंडोली, अमरनाथ, नाथ सिंह बुजरक, प्रकाश घनौर, हरवीर सुनाम, गुरमीत सिंह, हरदेव सिंह आदि ने कहा कि यदि 11 जून की मीटिग में मांगों का हल न किया तो जत्थेबंदी संघर्ष करने के लिए मजबूर होगी।