किसानों ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला जलाया
खेती कानून के विरोध में हलका सनौर के गांव मरदांहेड़ी में किसान जत्थेबंदियों के आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 06:13 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 06:13 PM (IST)
जेएनएन, डकाला (पटियाला) : खेती कानून के विरोध में हलका सनौर के गांव मरदांहेड़ी में किसान जत्थेबंदियों के आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया।
टहल सिंह कक्केपुर और मु़खत्यार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ शुरू किए आंदोलन के अंतर्गत किसान जत्थेबंदियों ने प्रधानमंत्री और अन्य कार्पोरेट घरानों के नेताओं के पुतले जलाए। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। किसान नेताओं का कहा कि जब तक केंद्र सरकार काले कानून वापस नहीं लेती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके दर्शन सिंह मरदांहेड़ी, नछत्तर सिंह बठोई कलां, केसर सिंह चुहड़पुर, सुखदेव सिंह, लीला सिंह, मौनी सिंह आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें