किसान जत्थेबंदियों ने कर्जमाफी के लिए किया प्रदर्शन
बलबेड़ा (पटियाला) भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा ने मुखत्यार सिंह ब्लाक प्रधान सनौर के नेतृत्व में केंद्र के खिलाफ कस्बा बलबेड़ा में प्रदर्शन किया।
जेएनएन, बलबेड़ा (पटियाला) : भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा ने मुखत्यार सिंह ब्लाक प्रधान सनौर के नेतृत्व में केंद्र के खिलाफ कस्बा बलबेड़ा में प्रदर्शन किया। इस दौरान जय जवान, जय किसान के नारे लगा कर किसान समारोह दिवस मनाया गया। मु़खत्यार सिंह ने केंद्र से मांग की कि कोरोना महामारी के दौरान किसानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना गेहूं की संभाल करके देश की सरकार के हवाले फसल की, परंतु किसी भी सरकार या अफसरशाही की तरफ से किसान की भलाई के लिए दो शब्द नहीं कहे गए। किसान यूनियन ने भारत सरकार से मांग की कि किसानों के कर्ज माफ किये जाएं और फसलों के भाव में विस्तार कर के किसानों को राहत दी जाए। इस अवसर पर बलदेव सिंह बठोयी, सुखदेव सिंह, रूलदा सिंह मरदाहेड़ी, दर्शन सिंह मरदाहेड़ी, जगतार सिंह बलबेडा, गुरदीप सिंह बलबेडा, करनैल सिंह सलेमपुर जट्टां, हरबंस सिंह डंडोआ, बलदेव सिंह भानरा, महिद्र सिंह भानरा मौजूद थे।