पटियाला में टिप्पर पलटने पर ड्राइवर को कुत्ते के पिंजरे में बंद कर पीटा; जीजा बुलवाया फिर पैरों पर गिरकर माफी मंगवाई
पटियाला में टिप्पर पलटने पर मालिक ने ड्राइवर को अमानवीय यातनाएं दीं, उसे कुत्ते के पिंजरे में बंद कर पीटा ...और पढ़ें

पटियाला में टिप्पर पलटने पर ड्राइवर को कुत्ते के पिंजरे में बंद कर पीटा। वीडियो से ली गई फोटो
HighLights
टिप्पर पलटने पर मालिक ने ड्राइवर को पिंजरे में बंद किया।
ड्राइवर को पीटा, जीजा कहने और माफी मांगने पर मजबूर किया।
वीडियो वायरल होने के बाद पटियाला पुलिस ने जांच शुरू की।
प्रेम वर्मा, पटियाला। टिप्पर चलाते समय गाड़ी पलट गई तो मालिक को इस कदर गुस्सा आया कि उसने टिप्पर चालक अपने ड्राइवर को कुत्ते के पिंजरे में बंद कर दिया। पिंजरे में बंद ड्राइवर पर लातों से वार किया, यही नहीं उसे खुद को जीजा कहने के लिए मजबूर किया गया।
मामला यहीं नहीं रूकता, ड्राइवर को कुत्ते के पिंजरे से बाहर निकाला जाता है, जिसके बाद उसे पैरों पर गिरकर माफी मांगने व अपनी बहन को मालिकों के गलत इरादों को पूरा करने में सौंपने की बात कहकर जलील किया जाता है।
इसके बाद पुलिस थाने में जाकर मालिकों के हक में उनके कहे अनुसार बयान तक देने के लिए धमकाते हुए चप्पल व जूतों से सिर पर मारा जाता है। इंटरनेट मीडिया पर बुधवार को वायरल हुई उक्त वीडियो के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है।
पुलिस को मिली वीडियो फुटेज
फेसबुक पर अपलोड होने के बाद वायरल हुई इस वीडियो में बोलने वाले पटियाला की टिप्पर कंपनी के मालिक का जिक्र किया जाता है। यही नहीं दावा किया गया है कि यह ड्राइवर भी पटियाला की इसी कंपनी का है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार टिप्पर मालिक व ड्राइवर का बीते दिनों विवाद होने का मामला पटियाला अनाज मंडी थाना में पहुंचा जरूर था लेकिन ऐसी वीडियो अब उनके पास पहुंची है। एसएसपी पटियाला आईपीएस हरमनदीप हंस ने कहा कि वीडियो फुटेज उनके पास पहुंच चुकी है, मामले की सच्चाई पता लगाने के बाद कानूनी कार्रवाई करेंगे।
वीडियो में यह मामला बताया जा रहा
वायरल वीडियो में टिप्पर मालिकों सहित पांच से छह लोग दिखाई देते हैं, जिनका आरोप है कि ड्राइवर व तीन अन्य लोगों ने किसी तरह का नशा किया था। इस वजह से टिप्पर को पलटा दिया और भारी नुक्सान कर दिया। मामले में ड्राइवर को सबक सिखाने के लिए कुत्ते के पिंजरे में बंद करने के बाद उसकी पिटाई की जाती है।
उसे टिप्पर मालिकों को जीजा कहने के लिए मजबूर किया जा रहा है और बहन को मालिकों को पेश करने की आपत्तिजनक बातें करते हुए उसे पैरों में गिराकर माफी मंगवाई जाती है। यही नहीं जलील करते हुए पुलिस के पास अपने हक में बयान देने केलिए दबाव बनाकर उसे चप्पलों से पीटा जा रहा है और वीडियो की शुरूआत में ही टिप्पर कंपनी का नाम लिया जा रहा है।
मानवाधिकार आयोग से मांगा इंसाफ
फेसबुक पेज पर इस ड्राइवर के साथ हुई ज्यादती की वीडियो अपलोडकरते हुए मानवाधिकार आयोग के अलावा एसएसपी पटियाला व पंजाब सरकार से इंसाफ की मांग की गई है।
