डीसी कुमार अमित देश के 50 लोकप्रिय अधिकारियों में शामिल
पटियाला फेम इंडिया मैगजीन ने देश के 50 हरमन प्यारे जिला अधिकारियों की जारी सूची में पंजाब के चुनिंदा तीन जिलों में पटियाला के डीसी कुमार अमित का नाम भी शामिल किया है।
जागरण संवादाता, पटियाला : फेम इंडिया मैगजीन ने देश के 50 हरमन प्यारे जिला अधिकारियों की जारी सूची में पंजाब के चुनिंदा तीन जिलों में पटियाला के डीसी कुमार अमित का नाम भी शामिल किया है। इन अधिकारियों ने अपने क्षेत्र में बहुपक्षीय शख्सियत के तौर पर काम करते हुए कार्य किये हैं। निष्कर्ष के तौर पर विकास योजनाओं पर इन अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यो का लाभ आम लोगों को हुआ है।
फेम इंडिया मैगजीन ने एशिया पोस्ट सर्वे के सहयोग से देश के 724 जिला अधिकारियों के किए गए कार्यो, लोगों की समस्याओं के निवारण, सरकार की योजनाओं को सही ढंग से लागू करने सहित विकास में तेजी लाने में उनकी भूमिका का सर्वेक्षण कर 50 जिला अधिकारियों का चयन किया था।