थर्मोकोल फैक्ट्री में सिलेंडर फटा, दो घायल
थाना अनाज मंडी के अंतर्गत आते फैक्ट्री एरिया में एक फैक्ट्री में मंगलवार शाम धमाका हो गया।
जागरण संवाददाता, पटियाला : थाना अनाज मंडी के अंतर्गत आते फैक्ट्री एरिया में एक फैक्ट्री में मंगलवार शाम धमाका हो गया। घटना करीब सात बजे की है, जिसमें दो लोग जख्मी हुए हैं। घटना के बाद थाना अनाज मंडी के इंचार्ज हरजिदर सिंह ढिल्लों मौके पर पहुंचे जिन्होंने जख्मी मजदूरों का अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में थर्माकोल बनाने का काम चलता है। ओवर हीटिग होने से वहां सिलेंडर फट गया। फिलहाल हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
रेलवे कालोनी के इंजीनियर सत्यवीर सिंह ने बताया कि इस फैक्टरी संबंधी करीब पांच साल पहले भी कालोनी के लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं। इस फैक्ट्री से धुआं उठने के कारण आसपास स्थित कालोनियों के लोग काफी परेशान थे। इसकी निगम और रेलवे के पास शिकायत की गई थी। बावजूद इसके कोई एक्शन नहीं लिया गया।