कर्मचारियों की अधिकतर मांगों पर बनी सहमति
सुबार्डिनेट फेडरेशन की बैठक पंजाब प्रदूषण रोकथाम बोर्ड के मेंबर सचिव इंजीनियर कुरनेश गर्ग से हुई।
जेएनएन, पटियाला : पंजाब सुबार्डिनेट फेडरेशन की बैठक पंजाब प्रदूषण रोकथाम बोर्ड के मेंबर सचिव इंजीनियर कुरनेश गर्ग से हुई। मीटिग में प्रशासनिक अधिकारी हरनेक चंद, डिप्टी कंट्रोलर वित्त और लेखाकार सुखविदर सिंह और कार्यालय स्टाफ शामिल था। मीटिग में मांगों पर चर्चा दो घंटों से भी अधिक समय तक चली। इस तरह पार्टटाइम सफाई कर्मियों को फुलटाइम कर न्यूनतम वेतन देने की मांग की। सेवकों में मुख्य सेवक पदोन्नत किए जाएंगे, चौकीदारों, मालियों में हेड चौकीदार, माली बनाए जाने की सहमति हुई। बोर्ड में दर्जा तीन और दर्जा चार की कमी को पूरा करने के लिए नई भर्ती की जाएगी, बोर्ड में 2015 के दौरान भर्ती हुए दर्जा तीन मुलाजिमों को पे -स्केल का बनता बकाया तकरीबन सवा करोड़ रुपये 31 जनवरी 2020 तक जारी किया जाएगा। इसलिए बोर्ड के मुख्य दफ्तर के आगे किया जाने वाला प्रदर्शन मुलतवी किया गया।
इस अवसर पर जत्थेबंदी के दर्शन सिंह लुंबाना, जगमोहन नोलक्खा, रत्न सिंह, राकेश शर्मा, सूरजपाल यादव, मलकीत सिंह, सोनी कुमार, सतनाम सिंह, गौरव, शशिकुमार, गुरनाम सिंह आदि नेता शामिल हुए।