कांग्रेसी विधायकों ने कहा निराशाजनक है बजट
राजपुरा से कांग्रेसी विधायक हरदयाल कंबोज ने कहा कि अब तक के पेश किये गए बजट से निराशाजनक है केंद्र की ओर से पेश किया गया बजट। साधारण जनता को इससे कोई लाभ नहीं। लगता है
राजपुरा से कांग्रेसी विधायक हरदयाल कंबोज ने कहा कि अब तक के पेश किये गए बजट से निराशाजनक है केंद्र की ओर से पेश किया गया बजट। साधारण जनता को इससे कोई लाभ नहीं। लगता है किसी अनाड़ी अधिकारी से बजट बनवाया गया है। पैट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि कर लोगों को निराश किया गया है। बजट में ऐसा कुछ नहीं जिससे देश की जनता का आधार मजबूत किया जा सके। निराशाजनक है इस बार का बजट। (फोटो 80)
घनौर के कांग्रेसी विधायक मदनलाल जलालपुर ने कहा कि भाजपा की ओर से पेश किया गया बजट उनके दावों से कोंसो दूर है। भाजपा जिन मुद्दों पर चुनाव लड़ी थी इस बजट में दावे खोखले साबित हुए हैं। बेरोजगारी पर लगाम लगाने की कोशिश नहीं की गई। सोने पर ड्यूटी बढ़ा कर व्यापारियों को मुसीबत में डाल दिया है। पैट्रोल और डीजल के दामों को कम करने की बजाय रेट बढ़ा दिया गया है। (फोटो 16 ए)
जिला कांग्रेस के प्रधान केके मल्होत्रा ने कहा कि मोदी के जुमले मशहूर है और बजट भी जुमला ही है। पांच साल ऐसे ही चलेगा और लोगों को कुछ नहीं मिलेगा। देश का हर नागरिक अपना रोजगार कर, नौकरी कर स्वभिमान की जिदगी जीना चाहता है परंतु भाजपा की सरकार में ये मुश्किल नजर आ रहा है। आज हर इंसान टैक्स देने को तैयार है परंतु लोग टैक्स के साथ सुविधाएं भी चाहते हैं। मोदी विदेशी दौरों में देख चुके होंगे तो भारत में स्वास्थ्य सुविधाएं और पेंशन लोगों को क्यों नहीं मिल रही। (फोटो 18)
पूर्व सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने मोदी सरकार के बजट को पूरी तरह से निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि पैट्रोल और डीजल पर सैस लगाना एक तरह से पूरी आर्थिकता के लिए बड़े झटके के समान है। साथ ही पंजाब जहां कृषि आधारित आर्थिकता वाला राज्य है वहीं इस संबंध में कोई प्रगतिशील ऐलान नहीं किया गया। छोटी इंडस्ट्री के लिए भी विशेष ऐलान नहीं किया गया। अगर ऐसा होता तो बेरोजगारी जैसी समस्या को काफी बड़े स्तर पर सुलझाया जा सकता। पंजाब के लिए किसी नए आईआईएम या आईआईटी जैसे संस्थान का भी ऐलान नहीं किया गया।