Move to Jagran APP

कंबाइन चालक को गले में मारी गोली, मौत

गांव कलवाणु में शनिवार रात करीब एक बजे दरवाजा खोलने गए घर के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 04:00 AM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 04:00 AM (IST)
कंबाइन चालक को गले में मारी गोली, मौत
कंबाइन चालक को गले में मारी गोली, मौत

जागरण संवाददाता, समाना (पटियाला) : थाना घग्गा इलाके के अंतर्गत आते गांव कलवाणु में शनिवार रात करीब एक बजे दरवाजा खोलने गए घर के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात को दो लोगों ने अंजाम दिया है। मृतक की पहचान 44 वर्षीय तरसेम सिंह के रूप में हुई है। तरसेम सिंह कंबाइन चलाता है और आजकल मजदूरी करता था। घग्गा थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना इंचार्ज अमनदीप कौर ने कहा कि फिलहाल आरोपितों की पहचान नहीं हो पाई है। शव का पोस्टमार्टम समाना के सिविल अस्पताल में करवाया गया गया। इसके बाद शव स्वजनों को सौंप दिया है।

loksabha election banner

मृतक तरसेम सिंह के भाई अंग्रेज सिंह ने बताया कि उसका भाई कंबाइन चलाने का काम करता है। करीब छह महीने के बाद दीपावली से कुछ समय पहले ही वह वापस लौटा था। शनिवार रात करीब एक बजे घर का मुख्य गेट खटखटाने पर तरसेम सिंह ने गेट खोला। गेट खोलते ही दरवाजे पर खड़े आरोपितों ने फायर किया और गोली तरसेम सिंह के गले पर लगी। इस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तरसेम सिंह की पत्नी शिदर कौर ने जब बाहर जाकर देखा तो तरसेम सिंह खून से लथपथ जमीन पर गिरा हुआ था। शोर सुनकर अन्य परिवारिक सदस्य जाग गए, जिन्होंने मौके पर जाकर देखा तो तरसेम की मौत हो चुकी थी। आरोपित बाइक पर सवार होकर आए थे। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिय अधिकारियों का कहना है कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.