विदेश भेजने के नाम पर 2.40 लाख की ठगी
सिटी पुलिस राजपुरा ने विदेश भेजने के नाम पर 2.40 लाख रुपये की ठगी मारने के आरोप में पुलिस ने एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
संस, राजपुरा : सिटी पुलिस राजपुरा ने विदेश भेजने के नाम पर 2.40 लाख रुपये की ठगी मारने के आरोप में पुलिस ने एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। घनौर के गांव नैना निवासी गुरजंट सिंह पुत्र छज्जा सिंह ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि उसके मामा का लड़का गुरध्यान सिंह निवासी गांव मांडोफल को वर्क परमिट वीजे पर मलेशिया भिजवाने के लिए गांव रुलदू सिंह वाला की महिला वंदना रानी पत्नी हरिदरपाल सिंह ने 2 लाख 40 हजार रुपये लिए लेकिन वीजा वर्क परमिट की बजाए टूरिस्ट का बनवा दिया, जिसके चलते उसे 10 दिन बाद इंडिया वापस आना पड़ा। महिला से पैसे मांगने पर वह धमकी देने लगी। पुलिस ने वंदना रानी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।