Move to Jagran APP

दहेज मांगने के दो मामलों में ससुराली नामजद

महिला थाना पुलिस ने दहेज मांगने के दो मामलों में केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jan 2020 05:34 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2020 05:34 PM (IST)
दहेज मांगने के दो मामलों में ससुराली नामजद
दहेज मांगने के दो मामलों में ससुराली नामजद

जागरण संवाददाता, पटियाला: महिला थाना पुलिस ने दहेज मांगने के दो मामलों में केस दर्ज किया है। पीड़िता रितू रानी निवासी गांव महमा के बयानों पर उसके पति आशीष कुमार निवासी निवासी सैहला गांव, बराड़ा (अंबाला) को नामजद किया है। रितू के अनुसार उसकी शादी साल 2010 में आशीष कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति दहेज के लिए परेशान करने लगा था। आरोपित ने शादी के समय दिया दहेज भी कब्जे में कर लिया।

loksabha election banner

दूसरा मामले में गीतांजलि निवासी राजपुरा की शिकायत पर उसके पति मनोज कुमार, सास सावित्री देवी निवासी राजपुरा पर दर्ज हुआ है। गीतांजलि के अनुसार उसकी शादी अप्रैल 2016 में हुई थी। शादी के बाद से मनोज दहेज के लिए परेशान करने लगा था। यही नहीं, सास ने भी परेशान करना शुरू कर दिया तो पुलिस में शिकायत कर दी। अभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.