जेई के बेटे पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
अमलोह गांव तंगराला की रविदर कौर की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति यादविदर सिंह निवासी गांव पसियाना (पटियाला) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
संवाद सूत्र, अमलोह : गांव तंगराला की रविदर कौर की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति यादविदर सिंह निवासी गांव पसियाना (पटियाला) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के पिता राम आसरा ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 8 फरवरी 2015 को यादविदर सिंह से हुई थी।
उन्होंने बताया कि यादविदर का पिता पावरकॉम में जेई है और आरोपित खुद डेयरी फॉर्मर है। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल परिवार उसकी बेटी से गाड़ी की मांग करने लगा था। इसे लेकर उसे परेशान किया जाने लगा। 24 सितंबर 2016 को बेटी ने बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद भी ससुराल परिवार के जुल्म कम नहीं हुए और फिर उसकी बेटी से रुपये मांगने लगे थे। एक मार्च 2018 को साजिश के तहत यादविदर सिंह नहर किनारे मोटरसाइकिल खड़ा करके लापता हो गया था। उसके बाद ससुराल परिवार ने उसकी बेटी से मारपीट करते हुए उसे बुरी तरह से घायल कर दिया था। उसकी बेटी को राजिदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तीन दिन बाद पुलिस ने आरोपित यादविदर को पहाड़गंज से पकड़ लिया था, लेकिन आरोपित अपनी पहुंच के चलते बच गया था।
इसके बाद ससुराल वालों ने उसकी बेटी और मासूम बच्चे को मायके भेज दिया। ससुराल वाले दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। रुपये न देने पर वे उसकी बेटी को भी ले जाने को राजी नहीं हुए। आखिर उन्होंने इसकी शिकायत फतेहगढ़ साहिब पुलिस से की और जांच पड़ताल उपरांत आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।