दहेज उत्पीड़न पर पति पर केस
पटियाला वूमेन थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले में व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला गांव ललौछी की मनप्रीत कौर की शिकायत पर वरिदर कुमार निवासी असरपुर पर दर्ज हुआ है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 04:23 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 04:23 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पटियाला : वूमेन थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले में व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला गांव ललौछी की मनप्रीत कौर की शिकायत पर वरिदर कुमार निवासी असरपुर पर दर्ज हुआ है। मनप्रीत के अनुसार उसकी शादी अक्टूबर 2018 में हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा था। कई बार पारिवारिक तौर पर समझौता भी हुआ, लेकिन दहेज के लिए मारपीट व परेशान करना बंद नहीं किया। इस वजह से पुलिस को शिकायत कर दी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें