सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का निवास घेरने के लिए पटियाला से भाजपा की महिला विंग रवाना
केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानून के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे रोष प्रदर्शन के विरोध में ही बुधवार को भाजपा ने महिलाओं की रैली के जरिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के निवास का घेराव करना है।
By Vikas_KumarEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 11:56 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 11:56 AM (IST)
पटियाला, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के महिला विंग की चंडीगढ़ में होने वाली रैली में पटियाला से जिला प्रधान मधु बल्हारा की देखरेख में सैकड़ों सदस्य रवाना हुए हैं। केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानून के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे रोष प्रदर्शन के विरोध में ही बुधवार को भाजपा ने महिलाओं की रैली के जरिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के निवास का घेराव करना है।
जिला प्रधान मनु कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह 10:00 बजे पटियाला से सैकड़ों साथी रवाना हुए। उनके साथ प्रदेश की कार्यकारिणी के पदाधिकारी वह सदस्य भी शामिल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें