Move to Jagran APP

भूपिदर ने संभाला नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन का पदभार

पंजाब सरकार द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पीपीसीसी सदस्य भुपिदर सैनी को नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमेन बनाने के बाद सोमवार को विधायक राजपुरा हरदियाल सिंह कंबोज की मौजूदगी में सैनी ने पद संभाल लिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 11:56 PM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 11:56 PM (IST)
भूपिदर ने संभाला नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन का पदभार
भूपिदर ने संभाला नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन का पदभार

संस, राजपुरा (पटियाला) : पंजाब सरकार द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पीपीसीसी सदस्य भुपिदर सैनी को नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमेन बनाने के बाद सोमवार को विधायक राजपुरा हरदियाल सिंह कंबोज की मौजूदगी में सैनी ने पद संभाल लिया। इस मौके पर कंबोज ने भुपिदर सैनी को सम्मानित किया। सैनी को कुर्सी पर बिठाने से पहले एक समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते विधायक कंबोज ने कहा कि जिस कार्यकर्ता ने पार्टी का झंडा उठा कर पार्टी की तरक्की के लिए कार्य किया है पार्टी ने उन्हें बनता मान सम्मान जरूर दिया है। इससे पहले गुरिदर सिंह दुआ को पीआरटीसी का वाइस चेयरमैन बनाया गया है, विनय निरकारी को पेप्सू विकास बोर्ड का वाइस चेयरमैन व फकीर चंद बंसल को पंजाब जैनको लिमिटेड का सीनियर वाइस चेयरमैन लगाया गया है। जल्द ही मार्केट कमेटी राजपुरा व पेप्सू बोर्ड के बाकि रहते पदों पर नियुक्तियों की जाएंगी। पूर्व अकाली भाजपा सरकार पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में कुछ नहीं किया, जिस वजह से हमें शहर की बहुत बढ़ी समस्याओं को दूर करने में दिक्कतें आ रही हैं।

loksabha election banner

केंद्र सरकार पर बरसते हुए कंबोज ने कहा कि आज देश को विकास की राह पर ना ले जाकर धर्म के नाम पर राजनीति करने में लगी है। जिस वजह से देश की आर्थिक स्थिति आए दिन खराब होती जा रही है। आज देश में यह हाल है कि कोई भी बाहर की कंपनी देश में एक रुपया लगाने को तैयार नहीं है। जर्मन की एक कंपनी जो देश में लगभग सवा लाख करोड़ रुपये लगाना चाहती थी उस कंपनी ने अपने हाथ पीछे खींच लिए है। इसलिए हम सबको सोच समझकर खर्च करना चाहिये। इस अवसर पर नव नियुक्त चेयरमेन भुपिदर सेनी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह, महारानी परनीत कौर के इलावा विधायक हरदियाल सिंह कंबोज का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर नगर कौंसिल के प्रधान नरिदर शास्त्री, ब्लाक समति के चेयरमैन सरबजीत मानकपुर, निर्भय सिंह मिल्टी, पीपीसीसी सदस्य गुरमीत कौर कंबोज, कांग्रेसी नेता जगदीश कुमार जग्गा, बलदेव सिंह गद्दो माजरा, व्यापार मंडल के प्रधान नरिदर सोनी, कांग्रेसी नेता जसविदर सिंह आहलुवालिया, हरी चंद फौजी, पवन पिका, मनमोहन महता, बलदेव बिल्लू, प्रमोद बब्बर सहित अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.